Police Action राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर होटल पर दबिश दी गयी है। जहां पर पुलिस टीम ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। खबर श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर होटल में पिछले काफी लंबे समय अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थी।


इसके बाद एसपी अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने होटल में दबिश दी। होटल में से 15 से अधिक युवक व 12 से अधिक महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। पुलिस के अनुसार ज्यादातर महिलाएं पंजाब से आई थीं और कुछ लोकल है। इस होटल पर पहले भी करवाई की जा चुकी है।






