राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। फिरौती और रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे कॉल से व्यापारी से लेकर नेता भयभीत है। हर रोज किसी ना किसी गैंग द्वारा बिजनेसमैन और नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और बदले में मोटी रकम मांगी जा रही है। ऐसी ही एक कॉल दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री के पास आयी है जिसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और लिखा कि पांच करोड़ से कम में समझौता नहीं होगा।


पैसा न देने पर रौनक को जान से मार डालने की धमकी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एक विदेश नंबर से रौनक को व्हाट्सअप पर मैजेस आने शुरू हुए। रिप्लाई न देने पर ऑडियो कॉल भी की जा रही थी। जब रौनक ने फोन नहीं उठाया तो सामने से और ज्यादा धमकियां मिलने लगी।
पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाकई ये रोहित गोदारा गैंग की धमकी है या फिर कुछ और ही माजरा है। मैसेज में लिखा था- रौनक खत्री, बहुत हो गई नेतागिरी 5 करोड़ देने की तैयारी कर ले या फिर मरने के लिए तैयार हो जा। जब रिप्लाई नहीं दिया गया तो मैसेज में लिखा- कब तक फोन नहीं उठाएगा. अब देखना गोली कैसे आएगी. 5 करोड़ से कम का समझौता नहीं हो सकता। रौनक 2024-25 में दिल्ली विश्वविद्यालय का अध्यक्ष रहा है।



