प्रदेश के इन 23 जिलों में आज बारिश की संभावना-Weather Update 

Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर खत्म हो गया है लेकिन फिर भी बारिश की संभावना जताई गई है। बेमौसम बारिश के चलते कई जगहों पर किसान फसल खराब होने से परेशान है और मुआवज की मंाग की जा रही है। आज भी 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को बारिश थोड़ी धीमी होगी। इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर से फिर से तेज बरसात होगी।

 

इस बार ये बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होगी। लगातार बरसात के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज प्रदेश के दो दर्जन जिलों के करीब बारिश की संभावना जताई गयी है। जिनमें हनुमानगढ़,चुरू,सीकर,झुझुनूं,जयपुर,अलवर,दौसा,भरतपुर,धौलपुर,करौली,सवाई माधोपुर,अजमेर,नागौर,टोंक,भीलवाड़ा,बूंदी,उदयपुर,डूंगरपुर,जोधपुर,पाली,सिरोही,राजसमंद,जालोर,बाड़मेर शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!