कल का मौसम राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बारिश से आमजन का जीवन हाल बेहााल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दशहरे यानी कि 2 अक्टूबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर 2 अक्टूबर को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गर्जना और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
राजधानी दिल्ली में भी मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दिल्ली में दशहरे पर 2 अक्टूबर को कई जगह रिमझिम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, सौराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान-निकोबार, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवाओं का भी अलर्ट है।



