Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शरदीय नवरात्रि पर हर और गरबे की धूम है। हर रोज अलग-अलग क्ष्ेात्रों में विभिन्न संस्थानो और सामाजिक संगठनों द्वारा गरबे का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की रात को नोखा में भी गरबे का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में प्रतिभागियों ने विभिन्न संदेशप्रद गेटअप में प्रस्तुति दी।


प्रतिभागी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सामाजिक संदेश भी देते नजर आए। विश्व पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने लोगों के बीच जागरूकता फैलाई। कई प्रतिभागी मां अमृतादेवी और प्रेमानंद महाराज के गेटअप में पहुंचे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। माँ अमृतादेवी के संदेश के साथ रिया ऋषि लाहोटी ने सबको आकर्षित किया।
लाहोटी ने बताया कि प्रदेशभर में लगातार खेजड़ी के वृक्ष को काटा जा रहा है। ऐसे में उन्होने सभी को पर्यावरण का सरंक्षण का संदेश देने के लिए माँ अमृता देवी के रूप में गरबे पहुंची। लाहोटी के एक हाथ में खेजड़ी थी तो दूसरे हाथ में कुछ स्लोगन लिखी तख्तिया भी थी। जिन पर लिखा था कि खेजड़ी बचाओ,पर्यावरण बचाओ,सिर साठि रूंख रहे तो भी सस्तो जाण। लाहोटी ने बताया कि वह माँ अमृता देवी की कहानियों से प्रेरित है और दिनोंदिन कट रही खेजडिय़ों के कारण दुखी थी। इस कारण उसे यह ठीक लगा।






