बजरंग धोरे के सामने टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियों,एक की मौत,तीन घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को स्कार्पियों के टायर फट जाने और पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना बजरंग धोरे के सामने की है। जहां पर बीकानेर नंबर की एक स्कार्पियों का टायर फट गया। जिसके चलते स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्कार्पियों में चार युवक सवार थे। गाड़ी पलटते हुए सड़क से किनारे पेड़ से भी टकरा गयी।

 

हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं तीन लोग घायल हुए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। है। थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि बीती रात को हादसा हो गया था। जिसमें नयाशहर क्षेत्र के रहने वाले युवक की मौत हो गयी। वहीं तीन लोग घायल हुए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!