रामदेवरा में दर्शन के लिए बढ़ाया गया समय,अब भी लम्बी लाइनें,पढ़ें खबर

रूणिचा नाथ के दरबार से खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भादवा का महीने लगने के साथ ही अब भक्त मेलों के लिए जाना शुरू हो चुके है। बीकानेर से भक्त अमावस्या को रवाना होंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं रूणिचा नाथ के दरबार में भी प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली गयी है। वैसे तेा मेला 5 सितम्बर से शुरू होगा और 13-14 सितम्बर तक चलेगा लेकिन इस बार भादवा लगने के साथ रूणिचा में भक्तों की लम्बी लाइनें देखी जा रही है।

समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि भादवा मेले की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि विधिवत तौर से मेला 5 सितंबर, भादवा सुदी दूज से शुरू होगा। इसके बावजूद अभी भी यात्रियों की भारी भीड़ है। अभी तक 5 लाख से ज्यादा जातरू बाबा की समाधि के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए समिति की ओर से नियमित रूप से मंदिर के दर्शनों का समय भी बढ़ा दिया गया है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। पहले 16 घंटे (सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक) तक दर्शन होते थे। अब 20 घंटे (सुबह 4 बजे से रात 12 बजे) तक दर्शनों का समय कर दिया गया है। 13-14 सितंबर तक मेला चलेगा। समापन कृष्ण पक्ष एकादशी को होता है।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2100 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। बाबा रामदेवजी समाधि समिति की ओर से श्रद्धालुओं की कतारों के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। मेले के दौरान प्रशासन की तरफ से 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि समिति के कार्यालय में भी 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में 5 सूचना केंद्र बनाए गए हैं। यहां पार्किंग के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है। मेले के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के पार्किंग स्थलों का संचालन नहीं होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!