आभूषण डबल करने का झांसा देकर ठगा सोने-चांदी का सामान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोने-चंादी के आभूषण डबल करने का झांसा देकर आभूषणों की ठगी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में रामदेव जी मंदिर के पीछे करमीसर के रहने वाले गणेश पुत्र मुन्नीराम ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थी के मकान करमीसर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके घर पर एक महिला आई। महिला ने आभूषणों को डबल करने की बात कहीं। जिस पर घर की महिलाएं उसकी बातों में आ गय और उसे चांदी,सोने के आभुषण लाकर दिए। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात महिला उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण ठगी कर ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!