Bikaner Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज बुधवार अलसुबह फायरिंग हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सादुलगंज क्षेत्र की है। जहां पर आज सुबह फायरिंग हुई है। अलसुबह हुई ऐसी वारदात के बाद दहशत फैल गयी। जानकारी के अनुसार यह फायरिंग सुखदेव चायल के मकान पर की गयी है।
इस फायरिंग के चलते कई गोलियोंं के निशान कांच और आसपास की दीवारों पर मिले है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। इसको लेकर एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग हुई है। पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हे और जल्द ही आरोपियों को पकड़़ लिया जाएगा।