दो सग्गे भाईयों पर युवती से दुष्कर्म के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो भाईयों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में पीडि़ता ने दो सग्गे भाईयों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वर्ष 2019 से 2025 के बीच की है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने रामगोपाल और सुभाष नाम के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसे रामगोपाल ने करीब 6 साल पहले देशनोक नोकरी के नाम पर बुलाया।

 

जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद ट्यूबवैल पर ले जाकर उसके साथ सुभाष ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो,वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देते रहें। जब बीते दिनों उसकी सगाई हो गई तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!