Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दो मासूम भाईयों के कार में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। खबर जयपुर से जुड़ी है। जहां पर गलता गेट के नगतलाई इलाके में एक कार में दो मासूम भाईयों के शव मिले है। दोनों नाबालिग घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गए थे। परिवार ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार महवा (दौसा) के रहने वाले शहजाद के बेटे अनस (8), अहसान (5) मंगलवार शाम को घर के पास खेल रहे थे। कुछ देर बाद दोनों गायब हो गए थे।
परिजनों ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। दोनों घर के पास खड़ी एक गाड़ी में बेसुध मिले। एक बच्चे के शरीर पर खून के निशान भी थे। पुलिस ने दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो मासूमों की मौत की जानकारी मिलते ही एसएमएस हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।