Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूली छात्रा के साथ मारपीट करने पर शिक्षिका का निलंबित कर दिया गया है। मामला कालासर गांव से जुड़ा है। जहां पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालासर में तृतीय श्रेणी शिक्षिका की ओर से सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट करने पर संबंधित शिक्षिका को निलंबित किया गया है।


आरोप है की तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल सेकंड के पद पर कार्यरत रीनू सिंह ने मंगलवार को सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट करते हुए छात्रा का सिर दीवार से टकराया। जिससे छात्रा के सिर और कान पर चोट आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ माध्यमिक किसन दान चारण ने संबंधित शिक्षिका को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निलंबन काल के दौरान संबंधित शिक्षिका का मुख्यालय खाजूवाला मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय किया गया है।



