राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा जा रहे जत्थे में शामिल एक बच्चे के कपिल सरोवर में डूब जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के कपिल सरोवर की है। जहां पर बच्चे के परिजनों ने रविवार को गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए अपने बच्चे के किडनैप होने की रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। रविवार दोपहर उसका शव सरोवर में मिला। कोटा के कुन्हाड़ी का रहने वाला ये बच्चा रामदेवरा पैदल यात्रियों के साथ था।


पुलिस के अनुसार गणेश पुत्र प्रसाद, जाति निवासी कुन्हाडी कोटा की गुमशुदगी उसके परिजनों ने शनिवार को रात 11 बजे दर्ज कराई थी। तब परिजनों को शक हुआ कि उसे कोई उठाकर ले गया है। रविवार दोपहर तालाब में डूब चुके गणेश का शव ऊपर आ गया। शव को बाहर निकाला गया तो उसके परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने उसकी पहचान कर ली। शव को मॉर्च्युरी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
रामदेवरा मेले के लिए पैदल जाने वाले एक जत्थे के साथ कोटा का ये बच्चा था। ये परिवार के साथ सरोवर के किनारे ही सो गया था। परिवार भी यहीं पर सो रहा था। देर रात संभवत वो अंधेरे में इधर-उधर गया है और सरोवर में गिर गया।



