
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बीकानेर में अनेक आयोजन होने को है। इसी बीच सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे है। वहीं दूसरी और यूथ कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के बड़े मुद्दे को लेकर कल यूथ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। वहीं सीएम भजनलाल खाजूवाला क्षेत्र में जवानों से संवाद करेंगे। जिसके बाद नाल एयरपोर्ट से एमजीएसयू तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस की और से देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।


जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस कल प्रदेश में सोलर प्लांट के चक्कर में कट रही खेजडिय़ों के विरोध में प्रदर्शन करेगी। यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने बताया कि पिछले लंबे से सोलर प्लांट्स की आड़ में राज्य वृक्ष खेजड़ी की लगातार कटाई की जा रही है। जिसके विरोध में वन्यजीव प्रेमी व पर्यावरण प्रेमी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बावजूद खेजड़ी कटाई पर रोक नहीं लगी । इसी के विरोध में गुरुवार को बारह बजे कलेक्ट्रेट परिसर में यूथ कांग्रेस देहात के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने की मांग की जाए तथा काटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की जाएगी।



