बीकानेर के इस वार्ड में उप चुनाव के लिए भाजपा ने गहलोत को बनाया उम्मीदवार

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के वार्ड नम्बर 3 में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश के निर्देशानुसार जिला विजय आचार्य ने नंदकिशोर गहलोत को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। इस वार्ड से पार्षद की मौत हो जाने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। यहां से कांग्रेस ने अभी तक किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया है। बता दे कि बीकानेर के वार्ड तीन में होने वाले उप चुनाव के लिए 24 अगस्त तक नामाकंन होंगे। वहीं 27 तक जांच,29 को नामांकन की वापसी,30 को चुनाव चिन्हों का आंवटन होगा। 5 सितम्बर को मतदान होगा और 6 केा मतगणना होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!