40 साल पहले जमीन हड़पने का आरोप,अब मामला आया सामने

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी और धोखाधड़ी की खबरें सामने आयी है। इस सम्बंध में बीछवाल,लूणकरणसर,बज्जू पुलिस थाने में मुकदमें दर्ज किए गए है।
बीछवाल थाने में इन्द्रा कॉलोनी निवासी मुस्ताक खान पुत्र मोहनखान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमाद दर्ज करवाया हे। घटना इन्द्रा कॉलोनी में 22 अगस्त की शाम की है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके दुकान में घुसकर गले में रखे 4500 रूपए चोरी कर ले गया।
वहीं लूणकरणसर थाने में डेलाना बड़ी के रहने वाले रामरतन ने मनीराम पुत्र हमीराराम,भूपराम पुत्र मनीराम,बुधराम पुत्र पतराम,मनीराम पुत्र जीसुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने करीब 40 वर्ष पूर्व कूटरचित दस्तावेज बनाकर उसकी जमीन को हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं बज्जू पुलिस थाने में मोडायत निवासी सुरेश पुत्र मांगीलाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताय कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और नकदी,आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!