नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर,इस विभाग ने निकाली भर्ती-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। लंबे समय के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग में एसआई यानि उपनिरीक्षक के पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद के लिए आवेदन कल यानि 10 अगस्त से शुरू होंगे। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 8 सितंबर तक है। आयोग ने इसके लिए एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित है।

 

बता दें कि साल 2021 में निकाली गई सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के 859 पदों पर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे। एसओजी ने ट्रेनी स्ढ्ढ सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल इसे रद्द करना है या नहीं, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता- किसी भी यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री, अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते है, लेकिन इंटरव्यू शुरू होने की डेट तक तय योग्यता होना जरूरी है।
आयु सीमा, तीन साल की छूट- कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। आयोग की ओर से इससे पहले साल 2021 में भर्ती निकाली गई थी। इसलिए इस बार कैंडिडेट्स को तीन साल की अतिरिक्त छूट दी गई है।

 

सिलेक्शन- लिखित परीक्षा व इंटरव्यू से चयन होगा। विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी होगा। लिखित परीक्षा में 200-200 अंक के दो पेपर होंगे।
परीक्षा – एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!