कैलाश भांभू किसान मोर्चा के जिला मंत्री बने

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले के किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने की। नोखा के सुरपुरा गांव के कैलाश भांभू को जिला मंत्री बनाया गया है।
भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी और देहात भाजपा जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी से विमर्श करके किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस कार्यकारिणी में जिला महामंत्री जगदीश सिंह सिद्धू, दिनेश सारस्वत, सी आर चौधरी, रतन सिंह राठौड़ को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद पर हेतराम गोदारा, दीपाराम गेदर, रामकरण नाथ सिद्ध, नेम गिरी गोस्वामी, नंदू सुथार, किशन जोशी और अशोक मारू को बनाया गया है। पत्र में जिला संयोजक प्राकृतिक खेती का पद जुगल किशोर बिश्नोई, जिला संयोजक निधि अनुसंधान प्रशिक्षण विभाग के लिए जगदीश छिपा को बनाया गया है। कार्यकारिणी में लक्ष्मण सिंह राजपूत, कैलाश भांभू सूरपुरा, भगवान राम उपाध्याय और मनोज चरण को जिला मंत्री बनाया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष जगदीश सुथार, जिला सह संयोजक सूर्य प्रकाश स्वामी, जिला कार्यालय मंत्री ममता मेघवाल, जिला संयोजन सोशल मीडिया सरिता सिंह और जिला संयोजक आईटी विभाग सुखबीर भार्गव को बनाया गया है।सुरपुरा गांव के कैलाश भांभू ने किसान मोर्चा जिला मंत्री बनाए जाने पर नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई और जिला अध्यक्ष भंवर लालजांगिड़ का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!