कोटगेट क्षेत्र से बड़ी खबर,चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत,पुलिस जुटी जांच में-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आपसी विवाद में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के कमला कॉलोनी की है। जहां पर एक ही परिवार के लोगों के किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि इस विवाद में एक की मौत हो गयी।  मृतक की पहचान सन्नी पंवार के रूप में हुई है। इस विवाद में मृतक सन्नी की पत्नी भी घायल हुई है। जिसे ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस विवाद में मृतक के छोटे भाई को भी चोटें आयी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार परिवार किसी बात को लेकर चाकूबाजी हुई और इसमें सन्नी,उसकी पत्नी और भाई घायल हुए। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सन्नी को मृत घोषित कर दिया। सन्नी का गला बुरी तरह से कटा हुआ था। मामला आखिर हत्या का है या फिर आत्महत्या का इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!