National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मार्निंग वॉक कर रही सांसद के साथ छीना झपटी की खबर सामने आयी है। घटना दिल्ली की है। जहां पर सुबह करीब 6 बजे के आसपास तमिलनाडू भवन के पास कांग्रेस सांसद से चैन छीन ले गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन सुबह एक अन्य सांसद रजती के साथ सैर कर रही थी
तभी स्कूटी पर सवार बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। चेन खींचने की वजह सांसद की गर्दन पर चोट आ गई है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुधा ने लेटर लिखकर पुलिस, स्पीकर और गृह मंत्रालय को शिकायत की है। सुधा तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद हैं। अभी संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं।