हजारों शराब की बोतलों पर चला रोड रोलर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध शराब का निस्तारण किया है। यह कार्रवाई जामसर पुलिस टीम ने जिला आबकारी अधिकारी बीकानेर की अध्यक्षता में कोषाधिकारी धीरज जोशी की मौजूदगी में की गयी। जामसर पुलिस टीम ने शराब की कुल 2438 पेट्टियां जिनमें 26500 बोतलें,10940 पव्वों का निस्तारण करवाया है। पुलिस ने थाना परिसर में ही सरकारी जमीन पर बीछाकर रोड़ रोलर से चकनाचूर किया औरद जेसीबी से गढ्ढा खुदवाकर गढ़े में डाल दी गयी।
इन मुकदमें जब्त की थी अवैध शराब-
पुलिस टीम ने वर्ष 2016 में 896 पेटियों में कुल 10750 बोलतें,वर्ष 2020 में 150 पेटियों में 7198 पव्वे,वर्ष 2020 में 78 पेटियों में 3742 पव्वे,वर्ष 2022 में 834 पेटियों में 10 हजार बोतलें और वर्ष 2023 में 480 पेटियों में 5748 बोतलों को जब्त किया था। कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक रवि कुमार,आनंदङ्क्षसह,दिलावर,बलवीर शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!