भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक बनाए गए महामंत्री चौधरी





राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 1 सितम्बर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते कल बुधवार को प्रदेश संयोजक व अन्य सदस्यों की घोषणा की गई थी। जिसके बाद आज जिला संयोजको ओर सदस्यों की घोषणा की गयी है। बीकानेर में जिला संयोजक के रूप में वर्तमान में महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इसके साथ सदस्य के रूप में जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय,उप महापौर राजेन्द्र पंवार,गोपाल अग्रवाल,भारती अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। वहीं देहात संयोजक के रूप में संवाई ङ्क्षसह तंवर को नियुक्त किया गया है। सदस्यों के रूप में ओबीसी मोर्चा के भंवरलाल जांगिड़,श्याम सुंदर पंचारिया,सरोज प्रजापत,किशन ईणखिया को जिम्मेवारी दी गयी है।

HTML tutorial

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!