Bikaner News देहात भाजपा ने युवाओं पर जताया भरोसा
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर देहात भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। जिसमें युवाओं को मौका दिया गया है। जिनमें सभी पदों पर युवाओं पर संगठन ने भरोसा जताया है। जो कि लंबे समय से संगठन के विभिन्न मोर्चा से जुड़े रहे हैं। संगठन ने इस बार युवाओं को बागड़ोर दी है जो कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
समाजसेवी और भाजपा से लंबे समय से जुड़े जयकिशन उपाध्याय जैना महाराज को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। जैना महाराज लंबे समय से सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहें हैं।
वहीं दिलीपसिंह राजपुरोहित को महामंत्री बनाया गया है। दिलीप ङ्क्षसह राजपुरोहित पूर्व में भी आईटी सेल के देहात के संयोजक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और लोकसभा विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके है। बता दे कि दिलीप ङ्क्षसह छात्र नेता के रूप में भी एबीवीपी से जुड़े रहे हैं।
वहीं डूंगर कॉलेज में छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले छात्र नेता रहे महेन्द्र ढ़ाका को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। ढ़ाका लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। सूड़सर से आने वाले पवन स्वामी को भी भाजपा ने सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेवारी दी है। स्वामी संगठन के आईटी सेल के भरोसेमंद और कर्मठ कार्यकर्ता है और लगातार संगठन को आईटी सेल पर मजबूत करने का काम करते रहे हैं।
वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कुसुम शर्मा को नियुक्त किया हे। जो कि पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में कार्य का निर्वहन कर चुकी है। जिसके बाद शर्मा को देहात कार्यकारिणी में जिला मंत्री भी रह चुकी है। शर्मा देहात में संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती रही हैं।