राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। शाम करीब 6 बजे प्रशासन के आलाअधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर स्कूलों को बंद से मुक्त करने की बात कहीं लेकिन कुछ ही घंटे में प्रशासन ने यूटर्न ले लिया है। अब प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि प्रस्तावित भारत बंद को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को जिले के समस्त निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किए।





