बाइक पर सीट लगवाने का बोलकर निकले युवक का शव मिला फंदे पर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के सीट लगवाने का बोलकर निकले युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के हाजी होटल के पीछे गोचर भूमि में 24 जून की शाम को 4 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में लक्ष्मणराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा राकेश घर से बाइक पर सीट लगवाने का बोलकर निकला था। जिसने खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!