साफ-सफाई कर रहे व्यक्ति के साथ लाठी,सरियों से की मारपीट-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साफ सफाई कर रहे व्यक्ति के साथ लाठी,सरियेां से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में कुम्हारों का मोहल्ला निवासी भगवानाराम कुम्हार ने मनोज,जितेन्द्र,बजरंगलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना विनायक कॉलोनी गंगाशहर में 14 जून की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह बाड़े में साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपी एकराय होकर आए। आरोपियों ने उसके साथ लाठी,सरियों से मारपीट की और अभद्रता की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!