इलाज के लिए आया अस्पताल और कट गई जेब,हजारों रूपए पार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परेशानी में पीबीएम पहुंचे व्यक्ति को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पुनरासर निवासी रामनाथ पुत्र किशननाथ सिद्ध ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पीबीएम अस्पताल में 13 जून की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया।

 

पीबीएम में भर्ती के दौरान वह पीबीएम परिसर में रात को सो रहा था। इसी दौरान देर रात को एक लड़का उसकी जेब से 28 हजार 500 रूपए निकालकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। कभी वाहन चोरी तो कभी जेब कटने की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!