तीन बहनों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप,ससुराल पक्ष पर आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला ने अपने पति,देवर,सास सहित आधा दर्जन लोगों पर अभद्रता करने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति व देवर परेशान करते हैं। गत 10 जून को दोपहर में घर पर वह और उसकी दो बहनें सो रही थी।

 

तब पति के साथ अन्य आरोपी एकराय होकर आए और आरोपियों ने तीनों बहिनों के मुंह पर हाथ देकर बदतमीजी की और कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान मंगल सूत्र निकाल लिया और धमकियां दी। रात को ये लोग और उसकी सास व 5-7 अन्य ने तीनों बहिनों को डराया और जिन्दा जलाने की धमकी देकर तीनों के सोने चांदी के आभूषण छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। रात भर तीनों बहिनें गली में बच्चों को लेकर बैठकर माता-पिता के आने का इंतजार करती रहीं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!