करंट लगी तारबंदी से खेलती किशोरी की जान गई, पड़ोसी पर आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लगे तारबंदी पर हाथ छु जाने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में मृतका के चाचा रूघाराम नायक ने हनीफ शाह व उसके बेटे छोटू पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सोमवार को दो केएचएम इलाके की है।

 

प्रार्थी ने बताया कि मोनिका सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे खेत में खेल रही थी, तभी वह खेलते हुए सीमा की तारबंदी के पास पहुंच गई। जैसे ही उसने तार को छुआ, उसे जोरदार करंट लगा और वह अचेत होकर गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि पड़ोसियों ने जानबूझकर बाड़ में बिजली दौड़ाई थी, जिससे पहले भी पशुधन की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!