घर में घुसकर मारपीट करने और लज्जा भंग के आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने एवं लज्जा भंग करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार परिवादिया ने बताया कि सर्वोदय बस्ती स्थित हीरापीरा स्कूल के पास उसका घर है। आठ अप्रेल को केजी कॉम्प्लेक्स, रानीबाजार निवासी सुनील पुत्र राजूराम उसके घर में अनाधिकृत रूप से घुसा। आरोपी ने उसे धमकाया, मारपीट की और लज्जा भंग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!