राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बुधवार शाम को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया। जिसमें होनहारों ने अपना परचम फहराया है। बीकानेर में भी चेत इंस्टीट्यूट के होनहारों ने एक बार फिर परचम फहराया है। बीते कई वर्षो से लगातार चेतक उत्कृष्ट परिणामों से पहचाना जाता रहा है। इस सम्बंध में इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर नवीन गहलोत ने बताया कि इस बार दसवीं का परिणाम शानदार रहा। जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 90 से ऊपर प्रतिशत प्राप्त किए है। नवीन गहलोत ने बताया कि इस बार महक सोनी ने 97.83,रूचिका पंचारिया ने 97.50,चंचल जाखड़ा ने 95.17,दीपिका गहलोत ने 93.83,पुरवा कुमावत ने 93.67,प्रभात उपाध्याय ने 92,जानवी गहलोत ने 90 प्रतिशत प्राप्त किए है। वहीं अनेक होनहारों ने अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था और परिजनों का मान बढ़ाया है। नवीन गहलोत ने बताया कि नई कक्षाओं के एडमिशन शुरू हो गए है।
