राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी के लिए निकले व्यक्ति का 7-8 दिन बाद शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 17 केएलडी गजेवाला में 20 मई की हे। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार कर्म ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका साला जोधासिंह 7-8 दिन पहले मजदूरल के लिए गजेवाला आया हुआ था। प्रार्थी ने बताया कि जोधासिंह नशे का आदि था और 20 मई को एक सूने खेत में मृत अवस्था में मिला। प्रार्थी ने बताया कि उसका साला नशे और भूख,प्यास के कारण मर गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment