ऑपरेशन सिंदूर: राजस्थान में हाई अलर्ट,छुट्टियां की गई रद्द,पढ़ें खबर-Operation Sindoor

Operation Sindoor राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइकी और आंतकी ठिकानों पर तबाही की है। जिसमें कई आंतकी ठिकाने तबाह हो गए हालांकि फिलहाल मरने वालों की संख्या के बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आयी है। कई रिपोर्ट में एक दर्जन से अधिक आंतकियों के मारे जाने की खबर है।
वहीं दूसरी और इस स्ट्राइक के बाद राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर इलाकों में भी हाई अलर्ट है। बीकानेर में जिला कलेक्टर के आदेश पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।आज होने वाले एग्जाम भी कैंसिल रहेंगे। एयर स्ट्राइक के बाद एयर इंडिया ने दोपहर 12 बजे तक जोधपुर आने या जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है।

 

वहीं, इंडिगो की भी बीकानेर की तरफ जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इससे पहले मंगलवार देर रात करीब 2 बजे जैसलमेर-बाड़मेर के कई इलाकों में फाइटर जेट्स की आवाजें सुनाई दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले लगा कि भारत कोई एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि भारत ने एयर स्ट्राइक की है। इस जानकारी के बाद से लोग काफी खुश हैं।

 

भारत ने पाकिस्तान के बहावलपुर में भी एयर स्ट्राइक की है। यहां आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। बहावलपुर राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 100 किलोमीटर दूर है। राजस्थान के बॉर्डर वाले इलाकों में लोगों को देर रात फाइटर जेट्स की काफी आवाजें सुनाई दीं। बाड़मेर में लोगों ने बताया कि सुबह उन्हें पता चला की एयर स्ट्राइक हुई है। इसके बाद से यहां काफी खुशी का माहौल है। लोग भारत के एक्शन से काफी खुश हैं।लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगाए हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर तक भारतीय सेना के पराक्रम पर गौरव किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!