Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मशीन में हाथ आने से युवक का हाथ कट जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में जसरासर निवासी मांगीलाल ने टे्रक्टर चालक गोरधनराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रैल की सुबह की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने लापरवाही से ट्रेक्टर के थे्रसर को चालू किया। जिससे उसके बेटे का हाथ थे्रसर में आ गया और हाथ कट गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!