Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हाइड्रा क्रेन द्वारा तीन बच्चों व महिला को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र की है। जहां पर तीन बच्चे और एक महिला गणगौर मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक गली में हाइड्रा क्रेन ने बच्चों और महिला को टक्कर मार दी। जिससे चारों गिर गए। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि गली में हाइड्रा क्रेन ने बच्चों और महिला को टक्कर मार दी। जिसमें एक मासूम बालिका की मौत हो गयी। वहीं दो बच्चे व महिला घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों और पुलिस के सहयोग से अस्पातल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है।





