मार्निंग वॉक पर निकले कर्मचारी को वाहन ने मारी टक्कर,मौत





राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। मार्निंग वॉक पर निकले सरकारी कर्मचारी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के जयपुर रोड़ की हे। जहां पर अपनी दिनचर्या के अनुसार सीपीडब्ल्यूटी में वाहन चालक शंकर सिंह वॉक कर रहे थे। इसी दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के सहयोग से शंकर ङ्क्षसह को अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शंकर सिंह मूलत सुजानगढ़ के सोहा का रहने वाला था और फिलहाल तिलक नगर में रह रहा था।

HTML tutorial

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!