राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।  आखिर प्रशासन ने कीर्ति चक्र से सम्मानित वीर शहीद मेजर जेम्स थॉमस की प्रतिमा लगाने की जगह की स्वीकृति दे दी गयी है। जिला प्रशासन ने शहीद थॉमस की प्रतिमा के लिए सर्किट हाउस के सामने पार्क में जगह पर स्वीकृति दी है। शहीद के परिजन और बीकानेर के नागरिक लगातार इसकी मंाग कर रहे थे। जिसके बाद यह निर्णय किया गया है। बता दे कि बीकानेर के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन द्वारा प्रतिमा स्थापित नहीं करने पर 23 मार्च शहीद दिवस के दिन प्रतिमा स्थापित करने का एलान किया था। जिसको लेकर जनजागरण अभियान भी जारी है। प्रतिमा के लिए जगह दिए जाने पर शुक्रवार की रात को सर्किट हाउस के सामने बीकानेर के जागरूक नागरिकों ने पटाखे छोड़कर खुशी मनाई। इस दौरान अधिवक्ता गोवर्धन ङ्क्षसह ने कहा कि 19 सालों के संघर्ष के बाद आखिर प्रशासन ने जनदबाव में प्रतिमा के लिए जगह दी है,हम जिला प्रशासन का धन्यवाद देते है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!