You are currently viewing राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,पुछा-इतना प्रेम क्यों हैं

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,पुछा-इतना प्रेम क्यों हैं

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राहुल गांधी विदेश यात्राओं पर एक बार फिर भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा- राहुल गांधी कहां हैं? मैंने सुना है कि वे वियतनाम गए हैं। वे नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम में थे। वहां 22 दिन रुके, इतना तो वे अपने निर्वाचन क्षेत्र (रायबरेली) में नहीं बिताते।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसाद ने कहा, राहुल लगातार वियतनाम और दूसरे देशों की यात्रा कर कर रहे हैं। वियतनाम के प्रति उनके इतने प्रेम का कारण अचानक क्या है? राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें भारत में उपलब्ध रहना चाहिए।
भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा, ‘विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण पद पर हैं। और उनकी कई गुप्त विदेश यात्राएं खासकर जब संसद सत्र चल रहा हो, औचित्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लगातार विदेश यात्राओं की डिटेल संसद को नहीं बताई जाती है। और न ही सार्वजनिक की जाती है।