You are currently viewing गंगाशहर: विदेश भेजने का झांसा देकर पैसे हड़पने का आरोप

गंगाशहर: विदेश भेजने का झांसा देकर पैसे हड़पने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में जैन कॉलेज के पीछे रहने वाली हसीना बानो ने खालिद हुसैन,सराफत हुसैन,सराफत के दो भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। घटना मांझु धर्म कांटै वाली गली जैन कॉलेज के पीछे गंगाशहर में 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे फिरोज खान को विदेश भेजने की बात कही। जिस पर प्रार्थिया ने भरोसा कर लिया। जिसके बाद आरोपी के कहने के अनुसार प्रार्थिया व उसके बेटे ने आरोपी को पैसे दे दिए लेकिन आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। प्रार्थिया ने बताया कि कई बाद कहने के बावजूद भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं दिए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।