राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गुडग़ांव गए परिवार के पीछे से सोने,चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में बोथरा गल्र्स कॉलेज के पीछे रहने वाले अरिंहंत पुत्र विनोद कुमार बोथरा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 24 फरवरी की की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह दो दिन पहले गुडग़ांव गए हुए थे। वापिस आए तो घर के अंदर के सभी ताले टूटै हुए मिले। जब घर के अंदर संभाला तो घर से सोने,चांदी के जेवरात,15 हजार की नकदी तक गायब मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!