राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति द्वारा पत्नी की हत्या करके खुद के सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना झुझुनूं के मुकुंदगढ़ से जुड़ी है। जहां पर वार्ड 24 में यह वारदात हुई हे।
जानकारी के अनुसार मुकुंदगढ़ के लीलगर मोहल्ले में घर के कमरे से रफीक रंगरेज और पत्नी परवीन बानो के शव बरामद बरामद किए हैं। रविवार सुबह करीब 8 बजे उनके बेटे को घटना के बारे में पता चला। सूचना पर करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभवतया रफीक ने पहले पत्नी परवीन बानो का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद उसी रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो-तीन दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि रफीक और परवीन अपनी गृहस्थी को लेकर तनाव में रहते थे। लेकिन वे इतने परेशान थे, यह किसी को नहीं पता था। फिलहाल घटना की स्थिति और सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!