राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाठी,डंडे,सरियों से बसों में चढ़ा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में हम्मरीवास के रहने वाले अरविंद पूनिया ने काकू सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 फरवरी की सुबह गंगानगर सर्किल की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित लाठी,डंडे,सरियों लेकर उसकी बस में चढ़े। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ थाप-मुक्कों,डंडों से मारपीट की। इस दौरान सवारियों ने बीच बचाव कर छुड़वाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!