राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉलीवुड़ एक्टर से महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी के इस्तीफे में नया मोड़ आ गया है। ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया गया है। ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। गुरुवार को वीडियो जारी करते हुए कहा, उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोडऩे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं। आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा, ममता कुलकर्णी को हमने महामंडलेश्वर बनाया था। वह किन्नर अखाड़े में थीं, हैं और आगे भी रहेंगी।
