मुंबई से पहुंचा नोखा और लगा दिया धरना,परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रूपए इंवेस्ट कर डेढ़ से दो गुने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रूपए गबन करने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद मुंबई में काम करने वाला परिवार अपने छोटै-छोटै बच्चों सहित नोखा पहुंच गया और जिसे पैसे दिए उसके घर के आगे धरना लगा दिया। दरअसल यूपी का रहने वाला सुरज गुप्ता मुंबई में काम करता है। उसने बताया कि करीब दो-ढाईसाल पूर्व उसकी पहचान नोखा के सुरेश बजाज के साथ हुई। सुरेश नेउसे रुपए इन्वेस्ट करवाकर डेढ से दो गुना फायदा करने का झांसा दिया। शुरू में सूरज ने एक-दो बार छोटी रकम बजाज को दी जो उसने तय समय में डेढ गुणा करके लौटा दी। बाद में बजाज के कहने पर उसने अपने सहित अपनी कंपनी में काम कर रहे 8-10 लोगों के रुपए लेकर सुरेश बजाज को दे दिए। ये रकम लगभग एक करोड़ रुपए थी। बाद में पैसे वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा। सुरेश ने उन्हें लाखों रुपए के चेक दिए, वे सभी बाउंस हो गए। मुंबई में उसने सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। चारों तरफ से निराश होने के बाद वह अपने परिवार सहित नोखा पहुंचा आया है। जब तक उसे रुपए नहीं मिलेंगे, वह यहां से नहीं जाएगा। उसने परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस केएएसआई राजूराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक से पूछताछ की। युवक ने सुरेश बजाज के खिलाफ नोखा थाने में भी रिपोर्ट लिखवाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!