राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूली छात्रा के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर हनुमानगढ़ के फेफाना क्षेत्र की है। जहां से 14 वर्षीय नाबालिग लापता हो गयी। इस सम्बंध में नाबालिग छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी 09वीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार की शाम को करीब पांच बजे के आसपास बिना बताएं घर से कहीं चली गयी लेकिन अब तक नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश के लिए आस-पास के सभी संभावित स्थानों पर पता किया, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। फेफाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!