राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ड्यूटी से घर जा रहे व्यक्ति को कार चालक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोप पंप के पास एनएच62 पर 21 दिसम्बर की है। इस सम्बंध में नागौर के रहने वाले भरतसिंह ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई पुनम सिंह जगदेववला में सेक्युरिटी से डयूटी कर बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई के टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!