राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नए साल 2025 के पहले ही दिन खुशखबरी का एलान हो गया है। गैस सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल कराना 1 जनवरी 2025 से सस्ता हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पहली तारीख से एलपीजी सिलेंडर के दामों में 14.50 रुपये की कटौती कर दी है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1818.50 रुपये से घटकर 1804 रुपये पर आ गया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों हर महीने के पहली तारीख को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा कर नए दाम का एलान करते हैं और नए साल पर इन कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। एक जनवरी 2025 से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर अब 1804 रुपये देने होंगे जो पहले 1818.50 रुपये देने पड़ रहे थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!