राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बस द्वारा कैंपर को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत थाना क्षेत्र के गुड़ा फांटे के पास सांखला फांटे से बज्जू रोड़ पर 25 दिसम्बर की शाम की है। इस सम्बंध में दिलीप ङ्क्षसह ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सांखला फंाटे से 5 किलोमीटर पहले उसकी कैंपर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी कैंपर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रार्थी ने बताया कि इस हादसे में उसके साथ बैठा नारायण सिंह घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!