पूर्व मंत्री भाटी ने दिया बीकानेर बंद को समर्थन,बोले-खेजड़ी का सरंक्षण जरूरी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बीकानेर बंद को लेकर लगातार समर्थन का दौर जारी है। विश्नोई महासभा ने खेजड़ी को बचाने के लिए बंद बुलाया है। जिसे लगातार सर्व समाज और बीकानेर के प्रबुद्धजनों का समर्थन मिल रहा है। बीकानेर के व्यापारियों ने भी इसका समर्थन किया है। वहीं पूर्व मंत्री देवी ङ्क्षसह भाटी ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। भाटी ने कहा कि प्रकृति की रक्षा अति आवश्यक है। इसके बिना मानव जीवन ही समाप्त हो जाएगा। भाटी ने कहा कि खेजड़ी राज्य वृक्ष है। लगातार इसे काटे जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं। बता दे कि भाटी पहले भी खेजड़ी को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!