एमएलए का टिकट मिला लेकिन नेताजी ने कर दिया चुनाव लडऩे से मना,जाने क्या है माजरा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक ने किया चुनाव लडऩे से इंकार
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली में चुनावों को लेकर सियासी पारा हाई है। आप ने सबसे पहले यहां पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करना शुरू कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के महरौली विधायक नरेश यादव ने विधानसभा चुनाव लडऩे से मना कर दिया है। नरेश यादव को महरौली सीट से ही आप ने दोबारा टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव न लडऩे का ऐलान कर दिया।

नरेश यादव ने ‘एक्स पर लिखा, आज से बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर मैं आम आदमी पार्टी में आया था। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आज अरविंद केजरीवाल से मिलकर मैंने बताया कि जब तक कोर्ट से बाइज्जत बरी नहीं हो जाता, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं, मुझ पर लगाए गए इल्जाम राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं। इसलिए मैंने उनसे गुजारिश की है कि मुझे चुनाव लडऩे से मुक्त कर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!